Sunday, 28 July 2013

राहुल की करीबी सांसद को सौ टका टंच माल बताने के बाद बोले दिग्विजय- टीवी चैनल पर करूंगा केस

राहुल की करीबी सांसद को सौ टका टंच माल बताने के बाद बोले दिग्विजय- टीवी चैनल पर करूंगा केसhttp://दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की मंदसौर सीट से लोकसभा सांसद मीनाक्षी नटराजन के बारे में मंदसौर की ही एक सभा में अजीब-ओ-गरीब बातें बोल गए। दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन के बारे में कहा, 'गांधीवादी, सरल और ईमानदार हैं। सोनिया जी और राहुल जी इनको बहुत मानते हैं। मैं इनके काम को देखता हूं। ये मंदसौर में सब जगह जाती हैं, सबके पास जाती हैं, गांव-गांव पहुंचती हैं। मैं भी एक जौहरी हूं। 40-42 साल का अनुभव है। थोड़े वक्त बाद ही पता चल जाता है, कौन सही है और कौन फर्जी है। ये सौ टका टंच माल है। मैंने इनकी पहचान कर ली है।'/

No comments:

Post a Comment