प्राणायाम को महज योग की शुरुआती एक्सरसाइज के तौर पर जाना जाता है, लेकिन यह क्रिया शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। प्राणायाम शरीर को डीटॉक्सीफाई करने के अलावा आपको मेडिटेशन के लिए भी तैयार करता है।
72,000 नर्वस का प्यूरीफिकेशनयोग में प्राणायाम के आठ प्रकार बताए गए हैं। लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि प्राणायाम शुरू करने से पहले जरूरी है नाड़ीशोधन। इसे अनुलोम-विलोम प्राणायाम के नाम से जाना जाता है। यह प्राणायम की फस्र्ट स्टेज है, जिसके जरिए शरीर की 72 हजार नव्र्स प्यूरीफाई होती हैं। इसके साथ ही यह शरीर में एनर्जी का फ्लो ठीक करके मेमोरी और कॉन्सनट्रेशन ठीक करने में मदद करता है। एक्सपर्ट की मानें तो निरंतर इसे करने से बीपी, इंसोमेनिया, स्ट्रेस, माइग्रेन, नर्वस वीकनेस, पैरालिसिस और हार्ट डिसीज से बचा जा सकता है।
प्राणायाम एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो हमको तुरंत चार्ज करके ऊर्जावान बना देती है। शरीर के सारे टॉक्सिन्स दूर हो जाते हैं और हम ताजा व वाइब्रेंट महसूस करते हैं। - अमृता राव, एक्ट्रेस
No comments:
Post a Comment