Sunday, 28 July 2013

Hot news स्वामी ने अमर्त्य को बताया मौकापरस्त, मोदी समर्थकों ने उनकी टॉपलेस होने वाली बेटी पर बोला हमला

स्वामी ने अमर्त्य को बताया मौकापरस्त, मोदी समर्थकों ने उनकी टॉपलेस होने वाली बेटी पर बोला हमला
नई दि‍ल्‍ली.  नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने के बाद से अर्थशास्त्री अमर्त्‍य सेन भाजपा-शिवसेना के निशाने पर हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को सेन पर हमला करते हुए कहा, ‘पहले अपना काम ठीक करो। इसके बाद राजनीति में नाक घुसाओ।’ उद्धव ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा है, ‘सेन विद्वान हैं। उनकी महानता नकारी नहीं जा सकती। उनसे ऐसी मांग (भारत रत्न लौटाने की) करना ठीक नहीं है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘सेन नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री हैं। हालांकि, देश का गरीब नहीं जानता कि वे असल में करते क्या हैं। देश की अर्थव्यवस्था खराब है। सेन के पास इसकी कोई दवा नहीं है। उन्हें पहले अपना काम ठीक ढंग से करना चाहिए। इसके बाद ही राजनीति में नाक घुसानी चाहिए।’ सेन ने हाल ही में कहा था कि मोदी की पहचान धर्मनिरपेक्ष नहीं है। इसलिए वे नहीं चाहते कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्‍होंने शुक्रवार को दोहराया कि वह बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगे।
 

No comments:

Post a Comment